हमास के 40 लड़ाकों को इजरायल ने तड़पा कर मारा, टूट जाएगा सीजफायर?

By अभिनय आकाश | Dec 03, 2025

इजराइल और हमास के बीच एक और जहां पर ट्रंप ने सीजफायर करा दिया। लेकिन इज़राइल अब भी हमास को छोड़ने के मूड में नहीं है। खबर मिल रही है कि इजराइल ने सुरंग में घुसकर हमास के 40 लड़ाकों को ढेर कर दिया। यानी बताया यह भी गया कि ये जितने भी हमास के लड़ाके थे ये करीबन 9 महीने से उस सुरंग में थे। छुपे हुए थे और अब इजराइल ने घुसकर उन लड़ाकों को तबाह कर दिया। खत्म कर दिया। इजराइल शायद सीज फायर के मूड में नहीं दिख रहा है क्योंकि अब भी वो हमास के उन 40 लड़ाकों को ठिकाने लगा चुका है। बिल्कुल ये ये बात जो है वो इजराइल की तरफ से जरूर कही गई है।

इसे भी पढ़ें: Israel ने अवशेष प्राप्त करने की पुष्टि की, गाजा चरमपंथियों ने Red Cross को सौंपा था

इजराइल ने कहा कि उग्रवादियों द्वारा लौटाए गए अवशेष गाजा में बचे बंधकों से मेल नहीं खाते। साथ ही कहा कि वह गाजा से फलस्तीनियों को मिस्र पहुंचने में मदद के लिए आने वाले कुछ दिनों में रफह सीमा चौकी (क्रॉसिंग) खोलेगा। दो बंधकों के अवशेष इजराइल को नहीं सौंपे जाने के कारण इजराइल और हमास के बीच संघर्षविराम के पहले चरण में रुकावट आने का खतरा है। लेकिन, रफह क्रॉसिंग खोलने का वादा करके, इजराइल ने जताया कि वह अमेरिका समर्थित संघर्षविराम के कुछ हिस्सों पर आगे बढ़ रहा है। युद्धग्रस्त गाजा के मलबे में शवों को तलाशने के लिए संघर्ष कर रहे फलस्तीनी उग्रवादियों ने कहा कि उनकी तलाश बुधवार को भी जारी रही।

 

प्रमुख खबरें

8 लाख Followers, फिर भी कार का लालच? Lucknow में Influencer पति पर पत्नी मानसी की हत्या का केस

सत्ता गंवाने के बाद TMC में महा-विद्रोह: ममता बनर्जी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए दो विधायकों को निकाला, बंगाल की सियासत में हड़कंप!

Twisha Sharma Case: CBI ने पति Samarth की मौजूदगी में किया Crime Scene Recreate, खुलेगी मौत की गुत्थी?

Nargis Birth Anniversary: क्यों कहलाती थीं Lady in White? जानिए नरगिस दत्त की अनसुनी बातें