26/11 के साजिशकर्ताओं को न्याय के दायरे में लाए पाकिस्तान- इज़राइल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2018

तेल अवीव। इज़राइल ने मुम्बई के 26/11 हमले के 10 वर्ष पूरे होने पर पाकिस्तान से ‘‘पूर्ण न्याय सुनिश्चित करने’’ की अपील की है। हमले में मारे गए 166 लोगों में छह इज़राइली नागरिक भी शामिल थे। सोमवार को यहां भारतीय मिशन में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान इज़राइल के विदेश मंत्रालय में ‘दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया विभाग’ के निदेशक माइकल रोनेन ने इस बात पर जोर दिया कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय, विशेषकर पाकिस्तान सुनिश्चित करे कि इस घातक हमले के साजिशकर्ता और उनकी मदद करने वाले बच ना पाएं। रोनेन ने कहा, ‘‘पीड़ितों और उनके परिवार वालों को पूरा न्याय दिलाना बेहद महत्वपूर्ण है।’’ उन्होंने पाकिस्तान सरकार सहित सभी सरकारों से अपील की कि साजिशकर्ताओं और उनकी मदद करने वालों को न्याय के दायरे में लाया जाए।

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज