Israel रुकेगा नहीं! एयरस्ट्राइक कर अब किस चीफ का किया खात्मा, IDF ने कहा- Eliminated

By अभिनय आकाश | Oct 03, 2024

इज़राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने दावा किया है कि उसने गाजा पट्टी में एयर स्ट्राइक के जरिए हमास के तीन टॉप लीडर का खात्मा कर दिया है। आईडीएफ की तरफ से कहा गया है कि उत्तरी गाजा में एक भूमिगत परिसर पर हमले में गाजा के वास्तविक प्रधानमंत्री रावही मुश्तहा के साथ-साथ दो अन्य हमास कमांडरों, समेह सिराज और समेह औदेह की मौत हो गई। आईएएफ के लड़ाकू विमानों ने आतंकवादियों पर हमला किया और उन्हें मार गिराया। तीनों ने उत्तरी गाजा में अंडरग्राउंड कैंपस में शरण ली थी। इस परिसर का इस्तेमाल हमास कमांड और कंट्रोल सेंटर के रूप में करता था। 

इसे भी पढ़ें: क्या है इजरायल का 'पुतिन' वाला प्लान? दक्षिणी लेबनान के लगभग 30 गावों को इलाका छोड़ जाने का अल्टीमेटम

हमास ने वरिष्ठ अधिकारियों की मौत की पुष्टि नहीं की है। आईडीएफ का कहना है कि हमास अपने आतंकी गुर्गों के मनोबल और कामकाज में गिरावट को रोकने के लिए अपने नुकसान को छिपा रहा है। पिछले सप्ताह लेबनान के बेरूत में एक हमले में इजरायल ने हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह को भी मार गिराया। 

प्रमुख खबरें

अब स्पेस में हथियारों की तैनाती कर रहा अमेरिका? पहली बार हुआ बड़ा खुलासा! हैरान रह गई दुनिया

Nirmala Sitharaman ने युवाओं से की राष्ट्रीय हित सर्वोपरि रखने की अपील

Nandigram By-Election 50 हजार से ज्यादा वोटों से जीतेगी BJP, Suvendu Adhikari का बड़ा दावा

Govinda के मुरीद हुए Diljit Dosanjh, क्यों बोले- उनके जैसा कलाकार बॉलीवुड में फिर नहीं आएगा