इज़राइल विमान ने गाजा में हमास के ठिकानों पर किया हवाई हमला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2019

यरुशलम। इज़राइली विमान ने रविवार सुबह गाजा में हमास के ठिकानों को निशाना बनाया। सेना के अनुसार फलस्तीनी क्षेत्र से इजराइल में रॉकेट से हमला करने के बाद यह जवाबी कार्रवाई की गई।  सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘ लड़ाकू विमानों ने हमास के दो पोतों के अलावा उत्तरी गाजा पट्टी के हमास परिसर में कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।

सेना ने कहा कि ये हमले गाजा से शनिवार देर रात हुए रॉकेट हमले के जवाब में किए गए। स्थानीय सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि रॉकेट ने इज़राइल के एशकोल क्षेत्र का निशाना बनाया था।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह