By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2025
मध्य गाजा में एक घर पर इजराइली हवाई हमले में 22 लोग मारे गए हैं, जिनमें नौ महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दीर अल-बलाह शहर में अल-अक्सा शहीद अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार यह हमला मध्य गाजा के शहरी शरणार्थी शिविर बुरेज में एक घर पर हुआ। इजराइली सेना ने इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की है।