'सभ्यता का महत्वपूर्ण प्रतीक', इजरायली राजदूत ने राम मंदिर ध्वजारोहण पर भारत को दी बधाई

By अभिनय आकाश | Nov 25, 2025

भारत में इज़राइल के राजदूत रूवेन अज़ार ने अयोध्या में राम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह की बधाई दी और इसे सभ्यता का एक महत्वपूर्ण प्रतीक बताया। उन्होंने मंदिर निर्माण के दौरान अपनी यात्रा की तस्वीरें भी साझा कीं। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि आज अयोध्या में राम मंदिर के ध्वजारोहण और एक महत्वपूर्ण सभ्यतागत प्रतीक के पुनरुद्धार के लिए भारत को बधाई। पिछले साल निर्माण कार्य के दौरान मेरी यात्रा की कुछ तस्वीरें यहाँ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के 191 फुट ऊंचे शिखर पर भगवा ध्वज फहराया, जो मंदिर निर्माण के पूरा होने का प्रतीक है।

इसे भी पढ़ें: 'राष्ट्र के लिए ऐतिहासिक', मोहन भागवत बोले - अयोध्या में फहराया धर्मध्वज, अब पूरी दुनिया इस राह पर चलेगी

इससे पहले आज, प्रधानमंत्री मोदी ने रामलला गर्भगृह में पूजा-अर्चना की। उनके साथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद थीं। उन्होंने माता अन्नपूर्णा मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर में ध्वजारोहण समारोह से पहले, उन्होंने राम जन्मभूमि मंदिर परिसर स्थित सप्तमंदिर में भी पूजा-अर्चना की।

प्रमुख खबरें

Delhi High Court में PIL: प्रदर्शनों के लिए बने सख्त SOP, ट्रैफिक जाम रोकने की मांग

अहमदाबाद में पहले BRICS गेम्स संपन्न, भारत ने योगासन और मलखम्ब का किया प्रदर्शन

कर्नाटक में BJP का दावा 25 Congress MLA पाला बदलने को तैयार DK Shivakumar ने किया पलटवार

पंजाब में ड्रग एक्टिविस्ट की गोली मारकर हत्या, नशे के खिलाफ आवाज उठाते थे परम‍िंदर स‍िंह झोट्टा