इजराइली सेना पर मीडिया का इस्तेमाल कर हमास को जाल में फंसाने का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2021

यरूशलम। इजराइली पत्रकारों ने कहा कि इजराइल की सेना ने मीडिया का इस्तेमाल कर हमास को अपने जाल में बिछाया, जिसके कारण संभवत: दर्जनों लड़ाके मारे गए। दरअसल इजराइली सेना ने मीडिया के लिए बयान जारी किया कि ‘‘इजराइली वायु एवं थल सेना गाजा पट्टी पर हमला कर रहे हैं।’’ इस संक्षिप्त बयान ने इन अटकलों को हवा दी कि इजराइल ने गाजा पर जमीनी हमला कर दिया है। कुछ संवाददाताओं ने यह तक कह दिया कि हमला शुरू हो गया है। इसके कुछ ही घंटों बाद सेना ने एक ‘‘स्पष्टीकरण’’ जारी किया कि गाजा के भीतर कोई इजराइली सेना नहीं है, लेकिन तब तक कई बड़े मीडिया संस्थान यह जानकारी दे चुके थे कि जमीनी हमला शुरू हो गया है।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल धनखड़ ने किया नंदीग्राम का दौरा, हिंसा प्रभावित लोगों से की मुलाकात

हालांकि सेना ने इसे गलतफहमी के चलते की गई रिपोर्टिंग करार दिया, लेकिन इजराइली पत्रकारों ने कहा कि हमास के आतंकवादियों को घातक जाल में फंसाने के लिए मीडिया का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण संभवत: दर्जनों लड़ाके मारे गए। हेलर ने कहा, ‘‘उन्होंने झूठ नहीं बोला। उन्होंने छल किया। उन्होंने चतुराई की और यह सफल रहा।

प्रमुख खबरें

Maharashtra: नागपुर के वॉटर प्यूरीफिकेशन प्लांट में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, करीब 40 लोग अस्पताल में भर्ती

Gaza में सुरक्षाबल तैनाती पर Uganda और Burundi के सैन्य अफसरों ने Israel दौरा किया

Women Health: PMOS के लक्षणों को बढ़ा रही है आपकी खराब Diet, आज ही बदलें अपनी Lifestyle

Operation Sindoor एक बार फिर हुआ कामयाब, सरहद बंद हुई तो पाकिस्तानी दुल्हनों ने आसमान के रास्ते भारत आकर शादी रचाई