इजराइली सेना ने 18 साल के फलस्तीनी किशोर की गोली मार कर हत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2019

हेब्रोन। हेब्रोन के दक्षिण पश्चिम में बेत अवा के वेस्ट बैंक गांव में शनिवार को इजराइली सैनिकों ने कथित रूप से पेट्रोल बम फेंक रहे एक फलस्तीनी को मार दिया। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवाद विरोधी अभियान में जुटे सैनिकों ने गांव के पास तीन फलस्तीनियों को सेना के एक वाहन पर पेट्रोल बम फेंकते देखा।

इसके बाद सैनिकों ने उन पर गोली चला दी, जिसमें एक फलस्तीनी की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बाकी दो को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मृतक की पहचान 18 वर्षीय बदवी मसलमा के तौर पर की है।

प्रमुख खबरें

QUAD से किनारा और टैरिफ वॉर के बाद Trump के बदले तेवर, White House ने दिए भारत दौरे के संकेत

Raakh Review | अली फज़ल की नई सीरीज ने ताजा की रंगा-बिल्ला केस की खौफनाक यादें, झकझोर देगी कहानी

Baby Care Tips: बच्चे की मालिश में न करें ये गलती, जानें मौसम के हिसाब से कौनसा तेल है Perfect

Joseph Vijay birthday 2026 | तमिलनाडु सरकार का तोहफा! 21 और 22 जून को चिड़ियाघरों में एंट्री बिल्कुल मुफ्त