गाजा में बढ़ती भुखमरी से निपटने के लिए तीन क्षेत्रों में लड़ाई रोकेगी इजराइली सेना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2025

इजराइल की सेना ने रविवार को कहा कि वह गाजा में बिगड़ती मानवीय स्थिति से निपटने के लिए इसके तीन क्षेत्रों में कुछ समय के लिए लड़ाई रोकेगी। इजराइल की सेना ने कहा कि वह रविवार से अगले आदेश तक हर दिन स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक मुवासी, दीर अल-बलाह और गाजा सिटी में अपना अभियान रोक देगी।

उसने ने यह बयान ऐसे समय में जारी किया था जब गाजा में भुखमरी के कारण होने वाली मौतों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है और विशेषज्ञों ने कई महीनों तक वहां अकाल पड़ने की चेतावनी दी है। गाजा में हाल के सप्ताह में राहत-सामाग्री प्राप्त करने के प्रयास के दौरान कई फलस्तीनी मारे गए हैं।

प्रमुख खबरें

US Tariff Exemption: भारत समेत 20 देशों से दुर्लभ बीमारियों की दवाओं पर नहीं लगेगा शुल्क

Tennis Premier League 2026 के लिए Sania Mirza बनीं राजस्थान रेंजर्स की ब्रांड एंबेसडर

Asian Games में पदक विजेताओं को PM Narendra Modi ने सराहा, दी शुभकामनाएं

वैश्विक तनाव के बीच US Dollar के मुकाबले भारतीय रुपया 22 पैसे लुढ़का