भारत ही नहीं दुनियाभर में पेगासस को लेकर मचा बवाल, इजराइली रक्षा मंत्री करेंगे फ्रांसीसी रक्षा मंत्री से चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2021

यरुशलम। इजराइल के रक्षा मंत्री बेनी गैंट्जइस सप्ताह पेरिस में अपनी फ्रांसीसी समकक्ष से मुलाकात करेंगे और दोनों इजराइली स्पाइवेयर कंपनी ‘एनएसओ’ पर चर्चा करेंगे। मंगलवार को एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि गैंट्ज बुधवार को फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली के साथ बैठक के लिए यात्रा करेंगे। दोनों रक्षा मंत्री लेबनान संकट और विश्व शक्तियों और ईरान के बीच परमाणु वार्ता पर चर्चा करेंगे। पिछले हफ्ते, एक फ्रांसीसी समाचार पत्र ने अपनी खबर में बताया था कि मोरक्को की सुरक्षा एजेंसी ने संभवतः फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और फ्रांसीसी सरकार के अन्य सदस्यों के सेलफोन को निशाना बनाया था।

प्रमुख खबरें

BJP अपने दरवाजे बंद करती है, तो...सपा संग गठबंधन की अटकलों पर संजय निषाद ने खुद सारी स्थिति साफ कर दी

जब कैटरीना कैफ की पार्टी में टकराए दो खान! 2008 का वो ऐतिहासिक झगड़ा जिसने बॉलीवुड को दो हिस्सों में बांट दिया था

एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने और टॉप 50 रैंकिंग पर Syndrela Das की नजर

Saudi Arabia ने हूतियों पर दागी मेड इन चाइना मिसाइल, यमन के रेगिस्तान में ही जा गिरी