गाजा अब पहले जैसा नहीं होगा...इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी सैनिकों को खुली छूट

By अभिनय आकाश | Oct 11, 2023

इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने मंगलवार को कहा कि आतंकी हमलों के मद्देनजर जवाबी कार्रवाई के रूप में इजराइल रक्षा बल (आईडीएफ) हमास के ठिकानों के खिलाफ पूर्ण हमले की ओर बढ़ रहा है। गाजा सीमा पर तैनात सैनिकों को संबोधित करते हुए, इजरायली रक्षा मंत्री ने कहा कि मैंने सभी प्रतिबंध हटा दिए हैं। हमने क्षेत्र पर नियंत्रण हासिल कर लिया है और हम पूर्ण हमले की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि गाजा कभी भी उस स्थिति में वापस नहीं जाएगा जैसा वह था।

इसे भी पढ़ें: भारतीय अमेरिकियों ने इजराइल के पक्ष में एकजुटता दिखाते हुए शिकागो में निकाली रैली

 रक्षा मंत्री ने कहा कि इजरायल अपनी पूरी ताकत के साथ और बिना किसी समझौते के जो कोई भी सिर काटने, महिलाओं की हत्या करने, नरसंहार से बचे लोगों को मारने आएगा उसे खत्म कर दिया जाएगा। कई महीनों तक जारी जवाबी कार्रवाई का संकेत देते हुए उन्होंने कहा कि हम कुछ महीनों में यहां, बेरी में लौट आएंगे, और स्थिति अलग होगी। 

प्रमुख खबरें

IPL 2026 SRH vs DC: केएल राहुल रचेंगे इतिहास! ये काम करने पर एमएस धोनी को पछाड़ देंगे

रितेश-जेनेलिया के नक्शेकदम पर बड़ा बेटा: फिल्म राजा शिवाजी के ट्रेलर में दिखी राहिल देशमुख की झलक

सांसदों के अपमान पर सियासी घमासान, PM Modi के खिलाफ Lok Sabha में विशेषाधिकार हनन नोटिस

Alia Bhatt की AI तस्वीरों का पाकिस्तानी ब्रांड ने किया इस्तेमाल, भड़के फैंस बोले- ये कानूनी मुसीबत बुला रहे हैं