इजरायली लड़ाकू विमानों ने गाजा के इस्लामिक विश्वविद्यालय पर किया हमला, बताया हमास का अड्डा

By अभिनय आकाश | Oct 11, 2023

गाजा पट्टी में इजरायल की तरफ से ताबड़तोड़ बमबारी जारी है। इजरायली वायुसेना ने जानकारी में बताया है कि उनके फाइटर्स जेट ने गाजा में एक इस्लामिक यूनिवर्सिटी पर बमबारी की है। इसे हमास की इंजीनियरों के ट्रेनिंग का बड़ा केंद्र बताया जा रहा है। एएफपी संवाददाता और हमास से जुड़े संस्थान के एक अधिकारी ने कहा कि इजरायली लड़ाकू विमानों ने बुधवार को गाजा शहर में इस्लामिक विश्वविद्यालय पर हमला किया। विश्वविद्यालय प्रबंधन के अहमद ओराबी ने एएफपी को बताया कि तीव्र हवाई हमलों ने इस्लामिक विश्वविद्यालय की कुछ इमारतों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया।

इसे भी पढ़ें: Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai: जब अकेले इजरायल ने 6 दिनों में अरब देशों को बुरी तरह हराया, फिर से हो रहे पाकिस्तान समेत सारे मुस्लिम देश एकजुट

इजरायल की सेना ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि कुछ समय पहले, आईडीएफ ने गाजा में हमास के एक महत्वपूर्ण परिचालन, राजनीतिक और सैन्य केंद्र-इस्लामिक विश्वविद्यालय पर हमला किया। हमास ने एक विश्वविद्यालय को हथियार विकास और सैन्य खुफिया जानकारी के लिए प्रशिक्षण शिविर में बदल दिया। इस यूनिवर्सिटी में हमास ने ट्रेनिंग कैंप बना दिया था और यहां हथियार बनाए जा रहे थे और यहां लोगों को मिलिट्री इंटेलिजेंस सिखाया जा रहा था। 

प्रमुख खबरें

Jyotiraditya Scindia बोले: दो सदियों से Hindi Journalism राष्ट्र चेतना की रीढ़, राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान।

Rulers have become killers..., अभिषेक बनर्जी हमले पर Mamata आग बबूला, Kharge-Akhilesh ने भी BJP को घेरा

केंद्रीय मंत्री का दावा- पहले गांधी, अब PM Modi हैं India के सबसे बड़े Brand Ambassador

Russia की तस्वीर ने हिलाई दुनिया, रातों-रात पलटी भारत की किस्मत!