By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2018
गाजा सिटी। फिलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजराइल सेना की गोलीबारी में गाजा सीमा के पास प्रदर्शन कर रहे दो फिलस्तीनी नागरिक मारे गए हैं। मंत्रालय ने बताया कि 30 वर्षीय करीम अबू फतायेर को बुरेजी शहर में गोली मारी गई और 26 वर्षीय सादी मोआमेर की मौत राफेह में गोली लगने से हुई।
दोनों के सिर पर गोली लगी है। मंत्रालय ने बताया कि कम से कम 270 फिलस्तीनी घायल हैं जिनमें से 70 को गोली लगी है। इजराइल की सेना ने इन मौतों के बारे में कुछ नहीं बताया लेकिन कहा कि सेना ने सीमा पर गोलीबारी की है। मार्च के अंत से अब तक इजराइली गोलीबारी में गाजा के कम से कम 171 लोगों की मौत हुई है।