Prabhasakshi Exclusive: Israel के हथियार हैं तैयार, अब Irani नेतृत्व के बीच मचने वाला है हाहाकार!

By नीरज कुमार दुबे | Oct 18, 2024

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क के खास कार्यक्रम शौर्य पथ में इस सप्ताह हमने ब्रिगेडियर श्री डीएस त्रिपाठी जी (सेवानिवृत्त) से जानना चाहा कि इजराइल-ईरान संघर्ष अब किस दिशा में जा रहा है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को आश्वासन दिया है कि इजरायल की योजना केवल ईरान में सैन्य ठिकानों पर हमला करने की है, परमाणु या तेल सुविधाओं पर नहीं। उन्होंने कहा कि बताया जा रहा है कि नेतन्याहू ने 9 अक्टूबर को एक फोन कॉल के दौरान बाइडन को बताया कि इज़राइल केवल ईरान में सैन्य बुनियादी ढांचे को लक्षित करने की योजना बना रहा है। उन्होंने कहा कि नेतन्याहू की योजना से व्हाइट हाउस काफी राहत में बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इजराइल को यह बात समझ आ गयी है कि अगर वह ईरान में तेल सुविधाओं पर हमला करता है, तो ऊर्जा की कीमतें नाटकीय रूप से बढ़ सकती हैं। इसके अलावा ईरानी परमाणु सुविधाओं पर हमले से भी तनाव बढ़ सकता है और अमेरिका के व्यापक संघर्ष में फंसने का खतरा बढ़ सकता है।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा