इसरो को नए पीएसएलवी मिशन में विशिष्ट वैज्ञानिक प्रयोग में मिली सफलता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2023

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को रविवार को दोहरी सफलता हासिल हुई। एक ओर से तो उसने सिंगापुर के सात उपग्रहों का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया वहीं दूसरी ओर उसे पीएसएलवी रॉकेट के चौथे चरण को लेकर विशिष्ट वैज्ञानिक प्रयोग में भी सफलता मिली। इसरो ने रविवार को अपने भरोसेमंद ‘ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान’ (पीएसएलवी) से सिंगापुर के सात उपग्रहों को निर्दिष्ट कक्षा में स्थापित किया। इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि वैज्ञानिकों ने विशिष्ट वैज्ञानिक प्रयोग करने का निर्णय लिया जिसमें सभी उपग्रहों को 536 किलोमीटर की ऊंचाई पर निर्धारित कक्षाओं में स्थापित कराने के बाद, रॉकेट के चौथे चरण को 300 किलोमीटर पर लाया जाएगा। इसका मकसद अंतरिक्ष में कचरे की समस्या को कम करना है।

पीएसएलवी के मिशन निदेशक एस आर बीजू ने कहा, ‘‘जैसा कि हमारे अध्यक्ष ने संकेत दिया है कि हमारा मिशन अभी समाप्त नहीं हुआ है। मिशन का प्रारंभिक उद्देश्य (सिंगापुर के सातों उपग्रहों को निर्धारित कक्षा में स्थापित करना) पूरा हो गया है, लेकिन प्रयोग करते रहना पीएसएलवी की आदत में शुमार हो गया है।’’ बीजू ने कहा, ‘‘जैसा कि आप जानते हैं कि हमने पिछली बार भी ऐसा किया था। हमने पीओईएम (पीएसएलवी कक्षीय प्रायोगिक मॉड्यूल) तैयार किया, अंतरिक्ष में गाने गाए, हम स्टार्टअप को अंतरिक्ष की कक्षाओं में ले गए। ऐसा हमने पीएस4 चरण के ऊपरी कक्षा में रहते हुआ किया। हमने इस बार कुछ अलग करने की सोची है...।

प्रमुख खबरें

PM Modi पर विवादित बयान, EC Notice के बाद Kharge का तल्ख तेवर- शाम तक जवाब मिल जाएगा

शादी का लड्डू खाने से पहले शादीशुदा महिलाओं के इन Life Lessons पर जरूर करें गौर

अशांत दुनिया में स्थिरता का संदेश! S Jaishankar बोले- India-Africa पार्टनरशिप देगी दुनिया को दिशा

क्यों आज की कॉम्पैक्ट SUV सिर्फ बजट कार नहीं रहीं?