इसरो ने पांच दिवसीय ऑनलाइन पाठ्यक्रम एसईटीयू 2025 के लिए शिक्षकों से आवेदन मांगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2025

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एसईटीयू 2025 (अंतरिक्ष शिक्षा प्रशिक्षण और ज्ञान उन्नयन कार्यक्रम) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि इस साल का विषय अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और अनुप्रयोग होगा।

इसरो ने बताया कि उन्हें सूचना निकालने के लिए उपग्रह चित्रों को पढ़ना, ऑनलाइन डेटा संग्रह से भूस्थानिक डेटा तक पहुंचना तथा जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) का उपयोग करके समस्या का समाधान करना भी सिखाया जाएगा।

इसरो के क्षमता निर्माण कार्यक्रम कार्यालय (सीबीपीओ) ने इस ऑनलाइन पाठ्यक्रम के लिए भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (आईआईआरएस) के साथ सहयोग किया है। यह पाठ्यक्रम ‘आईआईआरएस ई-लर्निंग’ मंच पर उपलब्ध होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि छह जून है और ऑनलाइन पाठ्यक्रम नौ जून से 13 जून तक आयोजित किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Love & War Vicky Kaushal look | लव एंड वॉर से विक्की कौशल का धांसू फर्स्ट लुक जारी, सिगरेट और इंटेंस लुक में छाए एक्टर

Jitan Ram Manjhi ने Om Birla को लिखा पत्र, SC-ST सांसदों को चर्चा में अधिक समय देने की मांग

Omega 3 Fatty Acids सेवन से Heart Health और Brain Function में होता है सुधार

राजनीतिक क्षेत्र में दूर की कोड़ी है लैंगिक समानता