चीन-पाकिस्तान की नींद उड़नी तय! खुफिया जानकारी जुटाने के लिए 50 सैटेलाइट भेजने की तैयारी में ISRO

By अभिनय आकाश | Dec 29, 2023

इसरो ने इस साल चंद्रयान 3 को सफलतापूर्वक पूरा करके एक बड़ी देश-दुनिया में कामयाबी का बड़ा मुकाम हासिल किया। भारत विज्ञान की दुनिया में लगातार प्रगति कर रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने एक और बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने यह जानकारी दी। एस सोमनाथ ने कहा कि भारत ने खुफिया जानकारी जुटाने के लिए अगले पांच साल में 50 उपग्रह लॉन्च करने का लक्ष्य रखा है।

इसे भी पढ़ें: नए साल में इसरो का नया मिशन, 1 जनवरी को XPoSAT के साथ PSLV-C58 होगा लॉन्च, ब्लैक होल, न्यूट्रॉन सितारों का करेगा अध्ययन

भारत के एक मजबूत राष्ट्र बनने के सपने को साकार करने के लिए, उपग्रह बेड़े का वर्तमान आकार पर्याप्त नहीं है और इसे आज की तुलना में दस गुना होना चाहिए। एस सोमनाथ ने यह भी कहा कि अंतरिक्ष यान देश की सीमाओं और पड़ोसी क्षेत्रों की निगरानी करने में सक्षम हैं। हमने अगले पांच वर्षों में 50 उपग्रह इकट्ठे किए हैं जो भारत के लिए विशेष भू-खुफिया जानकारी में मदद करेंगे। अगर भारत इस स्तर का सैटेलाइट लॉन्च कर सकता है. एस सोमनाथ ने यह भी कहा कि देश पर मंडरा रहे खतरों को बेहतर तरीके से कम किया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की

केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश