ब्रिटिश संसद में उठा बांग्लादेशी हिंदुओं पर हमले का मुद्दा, फिर जारी कर दी गई एडवाइजरी, युनूस सरकार क्या करेगी अब?

By अभिनय आकाश | Dec 04, 2024

बांग्लादेश में हिंदुओं को प्रताड़ित करने का सिलसिला लगातार जारी है। इस बीच बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले का मुद्दा ब्रिटेन की संसद में भी उठा है। ब्रिटेन की संसद में इस बात पर चिंता जताई गई है कि बांग्लादेश में न केवल हिंदुओं को टारगेट किया जा रहा है बल्कि धार्मिक नेताओं को गिरफ्तार भी किया जा रहा है। लेबर सांसद बैरी गार्डिनर ने 2 दिसंबर को हाउस ऑफ कॉमन्स (ब्रिटिश सांसद) में एक प्रश्न उठाया. इसके जावाब में इंडो-पैसिफिक के प्रभारी विदेश कार्यालय मंत्री कैथरीन वेस्ट ने कहा कि पिछले महीने बांग्लादेश यात्रा के दौरान वहां की अंतरिम सरकार ने आश्वासन दिया था कि अल्पसंख्यक समुदायों को मदद दी जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: Chinmoy Das को 1 महीने जेल में ही रहना पड़ेगा, कट्टरपंथियों के खौफ से कोई वकील नहीं हुआ पेश

यूके की सलाह में यह भी कहा गया कि कुछ समूहों ने ऐसे लोगों को निशाना बनाया है जिनके विचार और जीवनशैली इस्लाम के विपरीत हैं। इसमें कहा गया है कि अल्पसंख्यक धार्मिक समुदायों के खिलाफ और पुलिस और सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर कभी-कभी हमले होते रहे हैं। इनमें प्रमुख शहरों में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) हमले भी शामिल हैं। बांग्लादेशी अधिकारी नियोजित हमलों को बाधित करने के लिए काम करना जारी रखते हैं। एडवाइजरी में यूके के नागरिकों को बड़े समारोहों और अन्य स्थानों से बचने की चेतावनी दी गई है जहां कानून प्रवर्तन कर्मियों की भारी तैनाती है।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें