I-T विभाग की चेतावनी, आयकर रिफंड के फ्रॉड ईमेल से रहें सावधान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2020

नयी दिल्ली। दो शीर्ष कर निकाय आयकर विभाग और सीबीआईसी ने रविवार को करदाताओं को रिफंड का वादा करने वाले फर्जी ईमेल से सावधान रहने के लिए कहा। इसके साथ ही वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तकनीकी पक्ष को संभालने वाली कंपनी जीएसटी नेटवर्क ने फर्जी वेबसाइट ‘ऑनलाइन फाइलिंग इंडिया डॉट कॉम’ से सावधान किया है और करदाताओं से कहा है कि वे अपनी निजी जानकारी तथा बैंक विवरण का खुलासा न करें।

जीएसटीएन ने ट्वीट किया, ‘‘फर्जी वेबसाइट ऑनलाइन फाइलिंग इंडिया डॉट कॉम से सावधान रहिए। ये करदाताओं की निजी जानकारी और बैंक विवरण हासिल करने की कोशिश कर रही है। कोई भी वेबसाइट जो आपकी निजी जानकारी मांगती हो, उसके संदेश, मेल पर प्रतिक्रिया व्यक्त न करें।’’ इसमें आगे कहा गया की धोखाधड़ी के इरादे से कुछ संदेश व्हाट्सएप, ईमेल और एसएमएस के जरिए भेजे जा रहे हैं, जो रिफंड की प्रक्रिया पूरा करने का दावा करती हैं। जीएसटीएन ने करदाताओं से कहा है कि कोई भी शंका होने पर हेल्प डेस्क नंबर 1800 103 4786 पर फोन करें। इससे पहले कर विभाग ने ट्वीट किया था कि किसी भी फर्जी लिंक पर क्लिक न करें, जो रिफंड देने का वादा करती हो। ये फर्जी संदेश हैं और आयकर विभाग द्वारा नहीं भेजे गए हैं।

प्रमुख खबरें

Nagpur-Mumbai Duranto Express पर पत्थरबाजी, शीशा टूटने से यात्री घायल, रेलवे की चेतावनी- ट्रेन पर पत्थर फेंका तो भुगतनी होगी 10 साल की जेल

Asian Games: Manush Shah और Yashaswini Ghorpade प्री-क्वार्टर फाइनल में हारे

UNGA में भारत का Shehbaz Sharif पर पलटवार, पाकिस्तान को कठपुतली शासन बताते हुए दी चेतावनी

पूर्व PM Manmohan Singh की जयंती पर Mallikarjun Kharge ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों को सराहा