भागवत के बयान से स्पष्ट है कि वह संविधान को नहीं मानते: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2025

कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के सच्ची स्वतंत्रता वाले बयान से स्पष्ट है कि वह संविधान को नहीं मानते। पार्टी के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह दावा भी किया कि भागवत ने स्वतंत्रता आंदोलन का अपमान किया है।

बघेल ने भागवत के बयान का हवाला देते हुए संवाददाताओं से कहा, उनके बयान से स्पष्ट है कि वह संविधान को नहीं मानते। वह आजादी की लड़ाई का अपमान कर रहे हैं। मोहन भागवत के बयान से यह भी स्पष्ट है कि भाजपा और आरएसएस के लोग संविधान को बदलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के इंडियन स्टेट वाले बयान की भाजपा के लोगों ने गलत व्याख्या की।

बघेल के अनुसार, संविधान के अनुच्छेद 12 में स्पष्ट है कि स्टेट का मतलब सरकार और उसकी संस्थाएं हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री ने विचारधारा को लेकर विपक्षी इंडिया गठबंधन सहयोगी दलों के बीच कथित मतभिन्नता के बारे में पूछे जाने पर कहा कि कांग्रेस अपने सिद्धांतों को लेकर प्रतिबद्ध है।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand