बच्चियों को यौन हिंसा का शिकार बनाने वालों को देना जरूरी सख्त सजा: मायावती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2019

नयी दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने कठुआ बलात्कार मामले के दोषियों को अदालत द्वारा सख्त सजा सुनाये जाने के बाद, मंगलवार को उम्मीद जतायी है कि इससे आपराधिक प्रवृत्ति वालों में डर पैदा होगा।। उन्होंने कहा कि देश में सभी जगह इस तरह के मामलों में दोषियों को सख्त सजा देने की जरूरत है। मायावती ने ट्वीट कर कहा, ‘अदालत द्वारा कठुआ की मासूम बच्ची सेबलात्कार और फिर हत्या के मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद और तीन अन्य को पांच साल कैद की सज़ा देने के बाद, संभव है कि लोगों में कानून का कुछ डर पैदा हो और वे दरिन्दगी से बाज आयें।’

इसे भी पढ़ें: मायावती ने बेरोजगारी को राष्ट्रीय समस्या बताते हुए सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ वर्षीय खानाबदोश लड़की से सामूहिक बलात्कार और हत्या के सनसनीखेज मामले में तीन मुख्य दोषियों को सोमवार को पठानकोट स्थित अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई जबकि साक्ष्यों को नष्ट करने के जुर्म में तीन अन्य को पांच वर्ष कैद की सजा सुनाई। मायावती ने कहा, ‘कानून द्वारा कानून का राज कायम करने हेतु देश में हर जगह ऐसी सज़ायें देना जरूरी लगता है।’ 

प्रमुख खबरें

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा

Maharashtra Train Assault: महिला आयोग सख्त, Naigaon Station मामले में डीजीपी से सात दिन में मांगी रिपोर्ट