रूस को अन्य देशों को धमकाने से रोकने के लिए यूक्रेन को हथियार देते रहना जरूरी:लातविया के राष्ट्रपति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 12, 2023

लातविया के राष्ट्रपति एडगर्स रिंकेविक्स ने कहा कि रूस अब यूक्रेन में एक लंबे युद्ध की योजना बना रहा है और उसे पास कीव को अनवरत सैन्य समर्थन जारी रखने से हिचकिचा रहे देशों के लिए एक संदेश है कि हथियारों की आपूर्ति जारी रखें, वरना यूक्रेनी हार जाएंगे और रूस के लिए भविष्य में दूसरों देशों को धमकाने का रास्ता खुल जाएगा। द एसोसिएटेड प्रेस के साथ एक साक्षात्कार में रिंकेविक्स ने कहा, “अंतरराष्ट्रीय शांति और यूरोप में शांति के लिए लड़ना वास्तव में महत्वपूर्ण है, क्योंकि अगर हम रूस को यूक्रेन में रोक देंगे, तो वह अन्य देशों को चुनौती नहीं दे पाएगा।” उन्होंने अफ्रीका में रूस की निजी सेना वैगनर समूह द्वारा निभाई जा रही विघटनकारी भूमिका और गाजा पट्टी में सत्तारूढ़ हमास के अधिकारियों के साथ रूसी अधिकारियों की बैठकों की ओर इशारा किया। रिंकेविक्स ने जुलाई में लातविया के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की थी।

रिंकेविक्स ने कहा कि पश्चिम के लिए “हमारे मूल्यों” और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था पर हमले के खिलाफ यूक्रेन और इजराइल का समर्थन करना अहम है। उन्होंने फलस्तीनी नागरिकों को जरूरी मदद मुहैया कराने के लिए गाजा में मानवीय संघर्ष-विराम की आवश्यकता पर भी जोर दिया। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सात अक्टूबर को हमास के अप्रत्याशित हमलों के जवाब में इजराइल की ओर से की जा रही कार्रवाई में क्षेत्र में मरने वालों की संख्या 11,000 के पार हो गई है।

प्रमुख खबरें

शोपियां में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, दो Joint Operations में दबोचे गए 6 Terror Associates

राजनीति और युद्ध एक दूसरे के पूरक, General Anil Chauhan ने Operation Sindoor के जरिए समझाया National Security का ढांचा

Vastu Tips: घर के Main Entrance पर नंदी की स्थापना से दूर होगी Negative Energy, बरसती है महादेव की कृपा

Ajay Rai ने PM Narendra Modi से की Ethanol Policy की समीक्षा की मांग, चीनी आयात पर सवाल