कांग्रेस से समर्थन लेना केजरीवाल के लिए आसान नहीं, अब संदीप दीक्षित ने पार्टी से कर दी यह अपील

By अंकित सिंह | May 23, 2023

दिल्ली में ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर केजरीवाल सरकार और केंद्र के बीच जंग लगातार जारी है। हाल में ही सुप्रीम कोर्ट ने इसको लेकर बड़ा आदेश दिया था। लेकिन केंद्र सरकार ने एक अध्यादेश लाकर कोर्ट के आदेश को पलट दिया। इसके बाद से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार कई दलों से समर्थन की गुहार कर रहे हैं। वह इसके खिलाफ महारैली भी करने वाले हैं। इन सबके बीच खबर ये थी कि कांग्रेस ने केजरीवाल का इस मामले में साथ देगी लेकिन ऐसा लगता नहीं है। आज दिल्ली कांग्रेस के नेताओं की एक बड़ी बैठक हुई है। इस बैठक के बाद अजय माकन और संदीप दीक्षित ने अपना बयान जारी किया है। 

इसे भी पढ़ें: PM Modi degree row: अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह के खिलाफ ताजा समन जारी

अजय माकन ने कहा कि वे (आप) अपनी लड़ाई को जनता की लड़ाई कैसे बना सकते हैं? वो कहते हैं शिक्षा में, स्वास्थ्य में बहुत काम किया है... ये जो श्रेय लेते हैं, ये भी दिल्ली में तैनात अफसरों का काम है, ये अंडमान निकोबार द्वीप समूह से अफसर लाए क्या? उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उन्हें डर है कि अब वे फंस गए हैं। वे लोगों का ध्यान भटका रहे हैं। वे शराब घोटाले और अन्य घोटालों में फंस गए हैं। केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ कांग्रेस से समर्थन मांगने पर कांग्रेस नेता ने कहा कि वे कांग्रेस का समर्थन कैसे मांग रहे हैं? उन्होंने (अरविंद केजरीवाल) भाजपा के समर्थन से राजीव गांधी का भारत रत्न वापस लेने का प्रस्ताव पारित किया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर भाजपा का समर्थन किया। उन्होंने जस्टिस दीपक मिश्रा के महाभियोग के दौरान बीजेपी का समर्थन किया था। एक व्यक्ति जो देश के बारे में नहीं सोचता, खालिस्तानी समर्थकों से बात करता है। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार