राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण आप सभी को झारखण्ड वापस लाना सम्भव नहीं: हेमंत सोरेन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2020

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री ने सोमवार को कहा कि राज्य से बाहर रह रहे झारखण्ड के सभी भाई-बहन याद रखें आपदा की घड़ी में वह अकेले नहीं हैं, राज्य सरकार उनके साथ है लेकिन राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण सभी को झारखण्ड वापस लाना सम्भव नहीं है। मुख्यमंत्री ने आज यहां समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘देशव्यापी लॉकडाउन के चलते सभी को झारखंड वापस लाना संभव नहीं है लेकिन मदद आप तक जरूर पहुंचेगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पुनः करबद्ध प्रार्थना है जहां हैं। वहीं रहें। यही इस महामारी से बचने का सबसे कारगार और सुरक्षित उपाय है। मैं सभी राज्यों के मुख्यमंत्री के सम्पर्क में हूँ। ताकि आप तक मदद और जरूरी सुविधाएं जल्द से जल्द पहुंचे। जितना आप घर पर रहेंगे उतना ही आप और आपके अपने सुरक्षित रहेंगे।’’ इस बीच मुख्यमंत्री के आग्रह को स्वीकार करते हुए कर्नाटक सरकार ने मंगलोर में फंसे खूंटी के 281 आदिवासी भाईयों को मदद पहुंचाने का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री को कर्नाटक सरकार ने बताया कि फंसे हुए लोगों को हर जरूरी मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री सोरेन ने उपायुक्त पलामू को लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री को जानकारी मिली थी कि पलामू स्थित हैदरनगर बाजार में लॉकडाउन में सामाजिक मेलजोल में कमी का भी पालन नहीं हो रहा। बाजार में मेला जैसा माहौल। इसके बाद संक्रमण फैलने की आशंका को देखते हुए मुख्यमंत्री ने उपरोक्त आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भी सुनिश्चित करें कि ऐसी स्थिति दोबारा ना हो इसका पूरा ध्यान रखें। 

प्रमुख खबरें

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar में Qazi Touqeer पर भद्दी टिप्पणी के लिए Reeti Tiwari पर भड़के Salman Khan

FIP ने Aviation Minister Ram Mohan Naidu को लिखा पत्र, AI-171 जांच पैनल में मांगा प्रतिनिधित्व

Asian Games Men Hockey: भारत ने जापान को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

दातों से खोली बोतल और देखते ही देखते पूरी गटक ली...रांची में शराब पीकर टल्ली हुई बंदरिया, सेल्समैन ने वीडियो बना किया वायरल