अजित पवार के निधन से रिक्त हुए स्थान की जल्द भरपाई संभव नहीं: Amit Shah

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के असामयिक निधन से राज्य की राजनीति में ऐसा शून्य उत्पन्न हो गया है, जिसे जल्द भर पाना संभव नहीं होगा।

पवार का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ विद्या प्रतिष्ठान कॉलेज के मैदान में अंतिम संस्कार किया गया। यह कॉलेज पवार परिवार द्वारा स्थापित किया गया है। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में शाह ने कहा, “अजित पवार जी के अंतिम दर्शन कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। समाज और जनता के लिए समर्पित अजित पवार जी के असामयिक निधन से महाराष्ट्र की राजनीति में एक ऐसी शून्यता उत्पन्न हुई है, जिसकी भरपाई लंबे समय तक संभव नहीं होगी।” यह दुर्घटना बारामती हवाई अड्डे के पास उस समय हुई जब विमान लैंडिंग का प्रयास कर रहा था।

प्रमुख खबरें

IRCTC का बंपर ऑफर! मात्र 15 हजार में करें Goa की सैर, इस Rail Tour Package में सब कुछ मिलेगा

Health Tips: हीटवेव अलर्ट में यह गलतियां शरीर को पहुंचा सकती हैं नुकसान, रखें ध्यान

Tamil Nadu Double Murder पर Annamalai का वार, बोले- Vijay सरकार जश्न में डूबी!

लेट नाइट होने वाली क्रेविंग को हैंडल करने में मदद करेंगे ये हैक्स