महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का कर्त्तव्य : मुख्यमंत्री विजयन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2021

तिरूवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा है कि प्रदेश में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी सरकार का कर्त्तव्य है और उनके खिलाफ अपराधों की शिकायतें प्राप्त करने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल स्थापित करने, एक हेल्पलाइन स्थापित करने और एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के लिए कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘अपराजिता’ परियोजना के तहत इससे संबंधित शिकायत ऑनलाइन अथवा मेल आईडी पर की जा सकती है। विधानसभा में प्रश्न काल के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह शिकायत हेल्पलाइन पर भी की जा सकती है अथवा नोडल अधिकारी के मोबाइल फोन पर भी की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान में कार्यवाहक रक्षा मंत्री को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में आठ लोगों की मौत

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से जो अन्य पहल की गईहैं उनमें पिंक प्रोटेक्शन परियोजना, परामर्श कार्यक्रम, उचित जांच नहीं करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई एवं जागरुकता अभियान चलाना शामिल है। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक, निजी और साइबर स्पेस में महिलाओं को उनके खिलाफ होने वाले अपराधों से बचाने के लिए पिंक प्रोटेक्शन परियोजना शुरू की गई है।

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 11 November 2026 | आज का प्रेम राशिफल 11 नवंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

IGI Airport पर 4.49 करोड़ रुपये का संदिग्ध गांजा पकड़ा, बैंकॉक से आए यात्री को Customs ने किया अरेस्ट

दिवाली पर प्रदूषण की चिंताओं पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ- चिंता न करें, यह भी कम हो जाएगा, धूमधाम से मनाएं त्योहार

Mumbai Airport Terminal-1 के पुनर्विकास पर Fadnavis ने केंद्र को भेजा नया प्लान