विपक्षी दलों ने अलर्ट आने पर उठाया था सवाल, हैकिंग अलर्ट पर आईटी पैनल एप्पल को कर सकता है समन

By अभिनय आकाश | Nov 02, 2023

सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय समिति विपक्षी सदस्यों द्वारा एप्पल को बुलाने के आह्वान पर विचार कर रही है कि कम से कम नौ राजनीतिक नेताओं सहित कुछ लोगों को हैकिंग के प्रयासों की चेतावनी देने वाली सूचनाएं क्यों भेजी गईं, इस मुद्दे के एक राजनीतिक विवाद में बदलने के एक दिन बाद विपक्ष ने भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर उनकी जासूसी करने का आरोप लगाया। समिति के अध्यक्ष, शिव सेना के प्रतापराव जाधव ने बताया कि वह सचिवालय से पूछेंगे कि क्या ऐप्पल को बुलाया जा सकता है और उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर दिवाली के बाद एक बैठक में विचार किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Batterygate मामले में iPhone को मुकदमे का करना पड़ेगा सामना, राहत वाले अनुरोध को UK कोर्ट ने किया खारिज

पैनल के सदस्य कांग्रेस सांसद कार्ति पी चिदंबरम ने कहा कि मैं सभी प्रभावित पक्षों और कंपनी प्रतिनिधियों को बुलाने के लिए संसदीय समिति के अध्यक्ष प्रतापराव जाधव को लिख रहा हूं। यह बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दा है। वे (सरकार) यह दावा कैसे कर सकते हैं कि यह एक 'एल्गोरिदमिक खराबी' है, जब यह केवल विपक्षी सदस्यों को प्रभावित करता है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक सदस्य ने एचटी को बताया कि समिति ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि एप्पल प्रतिनिधियों को बुलाया जाए या नहीं। 

इसे भी पढ़ें: Apple Alert मामले की जांच जरूरी: ‘आप’ सांसद राघव चड्ढा

उन्होंने कहा कि अखबारों में बयान देकर दबाव बनाने से देश नहीं चलता। भाजपा विधायक निशिकांत दुबे ने एक्स पर लिखा कि सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार पर स्थायी समिति अब राहुल गांधी जी द्वारा नियंत्रित नहीं है क्योंकि यह शशि थरूर जी की अध्यक्षता में थी। यह कमेटी लोकसभा के नियमों के मुताबिक चलती है जिसके तहत एप्पल की जांच केंद्र सरकार करती है और फोन की जांच राज्य पुलिस करती है। हमारी समिति, जिसका मैं भी सदस्य हूं, इस विषय पर बैठक नहीं कर सकती। 

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित

NDMC दिल्ली के तीन प्रमुख पार्कों में शुरू करेगी पांच प्रकृति कैफे, मिली मंजूरी

मनीला में Quad Summit: वैश्विक तनाव के बीच शांति और स्थिरता की जरूरत, PM Modi ने दिया जोर