PM मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तारीफ की, कहा- आपके साथ काम करना वास्तव में सौभाग्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2022

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने भारत के राष्ट्रपति के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान सिद्धांतों, ईमानदारी, कामकाज, संवेदनशीलता और सेवा के उच्चतम मानकों को स्थापित किया। कोविंद को रविवार को लिखे एक पत्र में मोदी ने उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव से राष्ट्रपति भवन तक की उनकी व्यक्तिगत यात्रा की भी सराहना की और कहा कि यह ‘‘हमारे देश के विकास के लिए एक दृष्टांत और हमारे समाज के लिए एक प्रेरणा है।’’ बतौर राष्ट्रपति कोविंद का कार्यकाल रविवार, 24 जुलाई को समाप्त हो गया और 25 जुलाई को द्रौपदी मुर्मू ने भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।

इसे भी पढ़ें: गुजरात में जहरीली शराब पीने से अब तक 19 की मौत, पुलिस का दावा- केमिकल पिलाए गए

मोदी ने लिखा कि राष्ट्रपति के रूप में, कोविंद ने भारत के संविधान के आदर्शों तथा उसके लोकतंत्र के मर्म को सही फैसलों, उत्कृष्ट गरिमा और आसाधारण शालीनता के जरिए बरकरार रखा और हमेशा गणतंत्र के सर्वोत्तम हितों के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रथम नागरिक के तौर पर वह हमेशा सबसे कमजोर तबके के नागरिकों के कल्याण के लिए डटे रहे और दृढ़ता से एवं गर्व के साथ अपनी मिट्टी तथा लोगों से जुड़े रहे। प्रधानमंत्री ने पत्र में कहा कि कोविंद हमेशा लोगों से जुड़े रहे, उनकी परेशानियों, उनकी अपेक्षाओं के प्रति संवेदनशील रहे और समय के साथ आवश्यक परिवर्तन को लेकर भी पूरी तरह से जागरूक रहे।

प्रमुख खबरें

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video

Jagjit Singh Death Anniversary: बेटे की मौत से टूट गए थे गजल सम्राट जगजीत सिंह, संगीत को मिली नई पहचान