मेरी मंशा कभी किसी की धार्मिक भावना आहत करने की नहीं थी : केरल विधानसभा अध्यक्ष

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2023

तिरुवनंतपुरम। केरल विधानसभा अध्यक्ष ए.एन. शमसीर ने बुधवार को स्पष्ट किया कि उनका इरादा कभी भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था और भगवान गणेश पर उनकी कथित हालिया टिप्पणी पर जारी विवाद ‘‘बहुत दुर्भाग्यपूर्ण’’ है। यहां विधानसभा परिसर के मीडिया कक्ष में पत्रकारों को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि एर्नाकुलम के एक स्कूल में अपने हालिया संबोधन के दौरान उन्होंने एक संवैधानिक पद की क्षमता में वैज्ञानिक स्वभाव को बढ़ावा देने का आग्रह किया था।

इसे भी पढ़ें: Parliament: Lok Sabha में हंगामें से नाराज हुए स्पीकर, नहीं हुई दिल्ली सेवा बिल पर चर्चा

उन्होंने कहा था कि भगवान गणेश एक मिथक हैं और इस मान्यता का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) जैसे दक्षिणपंथी संगठनों ने यह कहते हुए शमसीर के खिलाफ पहले ही एक अभियान शुरू कर दिया है कि वे भगवान गणेश और पौराणिक पुष्पक विमानम के बारे में विधानसभाध्यक्ष की टिप्पणी से व्यथित हैं। सत्तारूढ़ माकपा ने शनिवार को शमसीर की कथित विवादास्पद टिप्पणी को लेकर संघ परिवार द्वारा उनके खिलाफ चलाए गए अभियान की कड़ी निंदा की थी।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार