इटली में कोरोना वायरस के चलते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 368 लोगों की हुई मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2020

रोम। इटली में रविवार को कोरोना वायरस से 368 लोगों की मौतें हुईं, यह अभी तक एक दिन में होने वाली सबसे अधिक मौतें हैं। इससे देश में इस वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 1809 हो गई। यह जानकारी आधिकारिक आंकड़े में सामने आयी है। 

इटली के नागरिक सुरक्षा सेवा की ओर से मीडिया को जारी आंकड़े के अनुसार संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़ कर 24,747 हो गई है। मिलान के पास उत्तरी लोम्बार्डी क्षेत्र इस महामारी का यूरोपीय उपकेंद्र बना रहा जहां आधिकारिक तौर पर 1,218 मौतें हुई हैं।

इसे भी देखें: कोरोना वायरस या चीन का जैविक हथियार  

प्रमुख खबरें

Vinesh Phogat का मामला PM Modi तक पहुंचा, Sakshi Malik ने की निष्पक्ष Trial की अपील

Uday Kotak की बड़ी चेतावनी, America-Iran तनाव से भारत में जल्द फूटेगा महंगाई का बम

Stock Market में बड़ी गिरावट, Midcap-Smallcap शेयरों में सुनामी, Investors के लाखों करोड़ स्वाहा

डॉ. हरवंश चावला के नेतृत्व में BRISEC Chamber का बड़ा लक्ष्य, Global Partnership पर होगा फोकस