Gaza में ‘इजरायली बर्बरता’ को समर्थन मिलना शर्म की बात है: Priyanka Gandhi

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2024

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने गाजा युद्ध का हवाला देते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी सरकार बर्बर है तथा इस बर्बरता को दुनिया के अधिकतर लोगों का खुला समर्थन मिल रहा है जो शर्म की बात है।

उन्होंने कहा कि यह इजरायली नागरिकों सहित हर सही सोच वालेव्यक्तियों तथा दुनिया की हर सरकार की जिम्मेदारी है कि वे इजरायली सरकार के नरसंहार वाले कृत्यों की निंदा करें और उन्हें रोकने के लिए मजबूर करें।

कांग्रेस नेता ने कहा कि इसके उलट अमेरिकी कांग्रेस में इजरायली प्रधानमंत्री की सदस्यों द्वारा खड़े होकर सराहना किए जाने वाली तस्वीर देखने को मिलती है। प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘वह (नेतन्याहू) इसे बर्बरता और सभ्यता के बीच संघर्ष कहते हैं। वह बिल्कुल सही है, सिवाय इसके कि वह और उनकी सरकार ही बर्बर हैं और उनकी बर्बरता को पश्चिमी दुनिया के अधिकतर लोगों का खुला समर्थन मिल रहा है। यह देखना वाकई शर्म की बात है।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम