मानसिक स्वास्थ्य पर बोले मिलर, खेल से ब्रेक लेना बेहद महत्वपूर्ण है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 14, 2019

केपटाउन। दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर ने मानसिक स्वास्थ्य पर गौर करने की जरूरत पर जोर देकर कहा कि व्यस्त कार्यक्रम के कारण खेल से ब्रेक लेना बेहद महत्वपूर्ण है। इस वर्ष विश्व कप, इंडियन प्रीमियर लीग और भारत दौरे के साथ काफी व्यस्त रहे मिलर ने अपनी एकाग्रता वापस हासिल करने के लिए हाल में ब्रेक लिया।

स्पोर्ट्स24.को.जेडए ने मिलर के हवाले से कहा, ‘‘पिछले कुछ महीनों में मैंने कुछ समय का ब्रेक लिया। मैं हाल में क्रूगर राष्ट्रीय पार्क गया जिससे कि खेल की व्यस्तता से दूर रह सकूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह बेहद महत्वपूर्ण है कि अपने करियर के दौरान आप अपनी मानसिक स्थिति का ध्यान रखें और यह ऐसी चीज है जिस पर आगे बढ़ते हुए मैं और अधिक ध्यान दूंगा।’’

प्रमुख खबरें

Hanuman Ansh 2 का बजट बढ़ेगा या नहीं? निर्माता Anupriya Nagar ने साफ किया प्लान

अमेरिका के बाद चीन को कड़ा संदेश, तय किए अक्साई चिन में 28 जगहों के आधिकारिक नाम

Tamil Nadu में Vettri Payanam योजना शुरू, महिलाओं को बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

शहबाज-जरदारी के बीच बड़ी बैठक, खैबर पख्तूनवा में लगेगी इमरजेंसी?