Sooraj Barjatya की फिल्म में 'प्रेम' बनेंगे Ayushmann Khurrana, बचपन का सपना हुआ पूरा

By Renu Tiwari | Oct 24, 2025

अभिनेता आयुष्मान खुराना ने कहा कि पारिवारिक फिल्मों के लिए मशहूर सूरज बड़जात्या के साथ काम करना सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने अपने संबंधों को एक ‘‘शानदार जोड़ी’’ की तरह बताया। खुराना ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘विवाह’ और ‘ऊंचाई’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले फिल्म निर्माता बड़जात्या की अगली फिल्म में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ शरवरी भी मुख्य भूमिका में होंगी।

इसे भी पढ़ें: Sooraj Barjatya की फिल्म में 'प्रेम' बनेंगे Ayushmann Khurrana, बचपन का सपना हुआ पूरा

खुराना ने बड़जात्या के बारे में कहा, ‘‘वह बहुत कम फिल्में बनाते हैं, लेकिन वह हमारे देश के सबसे सफल निर्देशकों में से एक हैं। उनका ट्रैक रिकॉर्ड और सफलता का रिकॉर्ड भारत में सबसे ऊंचा है। मेरे लिए यह गर्व की बात है कि मैं सूरज बड़जात्या के साथ एक फिल्म के लिए काम कर रहा हूं। यह मेरा बचपन का सपना था। हम एक नवंबर से फिल्म पर काम शुरू करेंगे। जब भी मैं उनसे मिलता हूं, मैं उनके पैर छूता हूं क्योंकि वह इस लायक हैं।’’ इस फिल्म में खुराना ‘प्रेम’ के किरदार में नजर आएंगे। ‘प्रेम’ का किरदार बड़जात्या की पारिवारिक फिल्मों का पर्याय बन गया है और इसे अक्सर अभिनेता सलमान खान निभाते रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में