आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में निवेश करे देश के उद्योग जगतः उदय कोटक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2020

नयी दिल्ली। उद्योग संघ सीआईआई के नव निर्वाचित अध्यक्ष उदय कोटक ने कहा कि समाज एक निर्णायक मोड़ से गुजर रहा है और भारतीय उद्योग जगत के लिए यह खुद को बदलने तथा सकारात्मक नजरिए के साथ निवेश करने का समय है, ताकि आत्मनिर्भर भारत का निर्माण किया जा सके। उन्होंने कहा कि भारतीय उद्योग जगत को कोविड-19 संकट से पैदा हुए अवसरों का फायदा उठाना चाहिए और कम कर्ज वाले उद्यमियों को नए रणनीतिक क्षेत्रों में निवेश के नए तथा साहसिक फैसले लेने से हिचकना नहीं चाहिए। उदय कोटक, निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंक कोटक महिंद्रा बैंक के प्रबंध निदेशक ने भी हैं। उन्होंने भारतीय उद्योगजगत को इस चुनौतीपूर्ण समय में टिके रहने के लिए पूंजी बाजार की मदद लेने और और बफर फंड जुटाने की सलाह दी। उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के साथ हम अब एक ऐसी दुनिया देखेंगे, जहां उल्लेखनीय रूप से समेकन होगा... और अधिकांश क्षेत्रों में कम खिलाड़ियों के रह जाने का अनुमान है।’’

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 : कर्मचारी की मृत्यु होने पर परिवार के सदस्य को नौकरी देगी एअर इंडिया की अनुषंगी

आत्मनिर्भर भारत के बारे में उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, पर्यावरण और ग्रामीण बुनियादी ढांचे सहित सामाजिक क्षेत्र में निवेश बढ़ाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में निवेश को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 1.3 प्रतिशत से बढ़ाकर पांच से 10 प्रतिशत तक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारतीय उद्यमियों को भविष्य के निवेश को परिभाषित करना और उस दिशा में आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘ऐतिहासिक रूप से हम निवेश को एक संकीर्ण दायरे में माप रहे हैं, जैसे ऑटो क्षमता और इस्पात क्षमता। ये सभी जरूरी हैं, लेकिन अब हमें स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, प्रकृति और ग्रामीण भारत में निवेश को प्राथमिकता देने की जरूरत है।’’ कोटक ने जोर देकर कहा कि देश के विकास को बढ़ावा देने के लिए निवेश की आवश्यकता है, जिससे ‘आत्मनिर्भर भारत’ बनेगा। उन्होंने आगे कहा, ‘‘आत्मनिर्भर भारत का दूसरा भाग महत्वपूर्ण है, जो आत्मनिर्भर तथा प्रतिस्पर्धी बनने और दुनिया के साथ जुड़ने से संबंधित है। इसलिए मुझे आत्मनिर्भरता और प्रतिस्पर्धा के बीच कोई विरोधाभास नहीं दिखता, हमें दोनों पर ध्यान देना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री का निहित संदेश भी यही है और हमारे लिए इस रास्ते पर चलना जरूरी है क्योंकि अपने इतिहास को फिर से परिभाषित करने वाले मौके बहुत कम आते हैं, और हम ऐसे ही एक निर्णायक मोड़ पर हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर