कलम को सुर्खियों में लाने का वक़्त आ गया है ' डायरेक्टर अभिनय देव ने लेखकों को मान्यता प्रदान करने पर प्रकाश डाला

By Newshelpline | May 29, 2024

अभिनय देव जिन्होंने हमें 'देली बेली ' 'फाॅर्स 2' जैसी बेहतरीन फिल्में दी है और अपनी हर फिल्म के माध्यम से उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है ,उन्होंने हमारी इंडस्ट्री में लेखकों के महत्व पर ध्यान केंद्रित करते हुए बात की है। 

मुझे लगता है कि हमें फिल्म के लेखकों को उचित श्रेय देना चाहिए। फिल्म निर्माण एक सामूहिक प्रयास है। कोई भी व्यक्ति अकेले फिल्म नहीं बना सकता। हमें इस अवसर पर उन सभी तकनीशियनों की सराहना करनी चाहिए और उनका धन्यवाद करना चाहिए जिनके बारे में हम कभी बात नहीं करते लेकिन वे किसी भी फिल्म के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। '

उन्होंने आगे कहा, "समय आ गया है जब हम कलम को सुर्खियों में लेकर आये। हमे हमारे लेखकों को पूरा सम्मान देना चाहिए। "

वर्कफ़्रंट पर , अभिनय देव की फिल्म 'सावी  : अ ब्लडी हाउसवाइफ' 31 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए तैयार है। 

यह फिल्म एक साधारण गृहिणी की ज़िन्दगी पर आधारित है जो अपने पति को इंग्लैंड की उच्च सुरक्षा वाली जेल से बाहर निकालने के लिए एक साहसी जेलब्रेक का प्रयास करती है। इस जेल में 400 कैदी, 75 सशस्त्र गार्ड, 60 निगरानी कैमरे हैं। अभिनय देव द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दिव्या खोसला कुमार, अनिल कपूर और हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिकाओं में हैं।

प्रमुख खबरें

सिंधु जल संधि अपने वर्तमान स्वरूप में अब नहीं करेगी काम, पाकिस्तान को आतंकवाद रोकना होगा: आधिकारिक सूत्र

बिहार विधानसभा: मॉनसून सत्र के पहले दिन 10 अहम विधेयक पेश, जुआ और ऑनलाइन सट्टेबाजी पर लगेगी रोक

होर्मुज जलडमरूमध्य में एक और जहाज पर हुआ हमला, ब्रिटिश सेना ने जारी किया अलर्ट

वांगचुक की जान बचाना प्राथमिकता: दिल्ली हाई कोर्ट ने सफदरजंग अस्पताल से मांगी मेडिकल रिपोर्ट