शिक्षक पर्व के उद्घाटन सम्मेलन में बोले PM मोदी, अपनी क्षमताओं को आगे बढ़ाने का आ गया समय

By अनुराग गुप्ता | Sep 07, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवाल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिक्षक पर्व के उद्घाटन सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को बहुत-बहुत बधाई। आप सभी ने कठिन समय में देश में शिक्षा के लिए, विद्यार्थियों के भविष्य के लिए जो एकनिष्ठ प्रयास किया है, वो अतुलनीय है, सराहनीय है। 

इसे भी पढ़ें: अभिषेक बनर्जी का केंद्र सरकार के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप दुर्भावना से प्रेरित: भाजपा 

पीएम मोदी ने कहा कि लंबे समय बाद स्कूल जाना, दोस्तों से मिलना, क्लॉस में पढ़ाई करना, इसका आनंद ही कुछ और होगा। लेकिन उत्साह के साथ-साथ कोरोना नियमों का पालन सभी को पूरी कड़ाई से करना है। आज शिक्षक पर्व पर अनेक नई परियोजनाओं का शुभारंभ हुआ है। ये पहल इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि देश अभी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आज जो योजनाएं शुरु हुई हैं, वो भविष्य के भारत को आकार देने में अहम भूमिका निभाएंगी।

देश के पास है आधुनिक पॉलिसी 

उन्होंने कहा कि अब समय है कि अपनी इन क्षमताओं को आगे बढ़ाएं। इन मुश्किल समय में हमने जो कुछ भी सीखा है उसे एक नई दिशा दें। सौभाग्य से आज एक ओर देश के पास बदलाव का वातावरण है तो साथ ही नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के जैसे आधुनिक पॉलिसी भी है।

यहां सुने पूरा भाषण:-

प्रमुख खबरें

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John

IIT Bombay छात्र आत्महत्या मामले में आरोपी प्रोफेसर को Crime Branch कर सकती है तलब

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन