वामपंथियों को हराने के लिए सांप्रदायिक ताकतों से गठजोड़ कर रही आईयूएमएल : विजयन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2024

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसने वामपंथियों को हराने के लिए जमात-ए-इस्लामी जैसे सांप्रदायिक और आतंकवादी समूहों के साथ गठजोड़ किया है।

इससे पहले दिन में, विजयन ने माकपा की प्रदेश समिति के सदस्य पी. जयराजन की किताब ‘केरलम: मुस्लिम राष्ट्रियम -राष्ट्रीय इस्लाम’ का विमोचन करने के बाद कहा कि आईयूएमएल राज्य में वामपंथियों के खिलाफ काम करने के लिए ‘‘सांप्रदायिक और आतंकी ताकतों’’ के साथ जुड़ने में संकोच नहीं करती है।

उन्होंने अपने भाषण में कहा, ‘‘लीग (आईयूएमएल) द्वारा खड़ा किया गया एक बड़ा खतरा यह है कि वामपंथियों को हराने की अपनी उत्सुकता में, इसने एसडीपीआई, जमात-ए-इस्लामी और किसी भी अन्य सांप्रदायिक आतंकवादी संगठन के साथ गठजोड़ करने से संकोच नहीं किया है।

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल