IUML सांसद ने हिंदुओं के पवित्र स्थान पर जाकर खाया मांसाहारी भोजन, अन्नामलाई ने साधा निशाना

By अभिनय आकाश | Jan 23, 2025

 तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने मदुरै में थिरुप्पारनकुंद्रम सुब्रमण्यम स्वामी पहाड़ी, जिसे हिंदुओं द्वारा पवित्र माना जाता है, पर एक समूह को इकट्ठा करने और मांसाहारी भोजन का सेवन करने के लिए इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता और रामनाथपुरम के सांसद नवास कानी की निंदा की है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक मौजूदा सांसद, जिसने भारत के संविधान के धर्मनिरपेक्ष मूल्यों का पालन करने की शपथ ली है। उस स्थान पर जाने और मांसाहारी खाने का फैसला किया है, जो हजारों वर्षों से हिंदू समुदाय के लिए पवित्र रहा है। उन्होंने कहा कि यह तमिलनाडु की राजनीति का हाल है। राज्य में जो कुछ हो रहा है उस पर तुष्टिकरण की राजनीति हावी हो गई है। इस सांसद को बर्खास्त किया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने अपनी शपथ का उल्लंघन किया है।

इसे भी पढ़ें: झारखंड की चर्चित IAS पूजा सिंघल को राहत पर बीजेपी हुई हमलावर, कहा- हाथों में संविधान लेकर घूमने वाले को देना चाहिए जवाब

22 जनवरी 2025 को IUML सांसद ने तमिलनाडु के थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी पर सिकंदर मलाई दरगाह का दौरा किया। थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर का भी घर है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पका हुआ भोजन ले जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं है, लेकिन पहाड़ी पर भेड़ और मुर्गी के परिवहन पर संभावित प्रतिबंध है, नवासकानी और उनके समूह ने पहाड़ी पर पका हुआ मांसाहारी भोजन ले जाया और उसका सेवन किया।

प्रमुख खबरें

LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, एक कचौरी, एक समोसा... अब Gas पर नहीं भरोसा

Vivek Agnihotri का ऐलान, बड़े पर्दे पर दिखेगी Operation Sindoor की अनकही दास्तान

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म