महाराष्ट्र पर न्यायालय के फैसले का IUML ने किया स्वागत, मांगा फडणवीस का इस्तीफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 26, 2019

नयी दिल्ली। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने महाराष्ट्र विधानसभा में बुधवार को शक्ति परीक्षण कराने के उच्चतम न्यायालय के फैसले का मंगलवार को स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिए।

आईयूएमएल प्रमुख के. एम. कादिर मोहीद्दीन ने कहा, ‘‘ संविधान दिवस जैसे महत्वपूर्ण दिन पर अच्छा फैसला संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करेगा।’’ उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को शक्ति परीक्षण का इंतजार करने की बजाय मंगलवार को खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि उनके पास बहुमत साबित करने के लिए आंकड़े नहीं है।

प्रमुख खबरें

महिला अधिकारों पर घमासान! Sanjay Raut बोले, Rahul Gandhi से डरी हुई है BJP

60 अरब डॉलर, रूस से विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा ऐलान

Women Health: Pregnancy Planning कर रही महिलाओं के लिए वरदान है यह Yoga Pose, पेल्विक फ्लोर को मिलेगी मजबूती

CM Yogi Adityanath ने बांटे सरकारी नियुक्ति पत्र, बोले 6 माह में देंगे 1 लाख और नौकरियां