By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2022
न्यूयॉर्क (अमेरिका)।अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना ट्रंप का न्यूयॉर्क शहर में निधन हो गया है। वह 73 वर्ष की थीं। उनके परिवार ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की। ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट लिखा, ‘‘मुझे इवाना ट्रंप से प्यार करने वाले उन सभी लोगों को यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि उनका न्यूयॉर्क शहर में उनके आवास में निधन हो गया है। वह शानदार, खूबसूरत और असाधारण महिला थीं, जिन्होंने एक महान और प्रेरणादायक जिंदगी जी। उनका गौरव और खुशी उनके तीन बच्चे डोनाल्ड जूनियर, इवांका और एरिक थे। उन्हें बच्चों पर काफी गर्व था जैसा कि हम सभी को उन पर गर्व था।