अमेरिका में डॉक्टरों को मुफ्त ठहराने के लिए इवांका ने भारतीय होटल श्रृंखला की तारीफ की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2020

न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वरिष्ठ सलाहकार इवांका ट्रंप ने भारतीय स्टार्ट-अप ओयो होटल्स की एक पहल की सराहना की है, जिसमें कोरोना वायरस महामारी से लड़ाई में मदद के लिए जुटे डॉक्टरों और नर्सों को मुफ्त ठहराने की पेशकश की गई है। इवांका ने ओयो होटल्स की इस पहल को परोपकार का प्रभावशाली कार्य बताया।

उन्होंने ओयो की एक प्रेस विज्ञप्ति को रीट्वीट करते हुए यह टिप्पणी की। रितेश अग्रवाल द्वारा स्थापित ओयो ने कहा कि स्टार्ट-अप अपने होटलों के दरवाजे खोल रहा है और कोरोना वायरस से लड़ाई में मदद कर रहे डॉक्टरों, नर्सों और अन्य चिकित्सा कर्मचारियों को मुफ्त में रहने की पेशकश कर रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी इवांका ने कहा, ओयो होटल्स हमारे बेहतरीन चिकित्सा पेशेवरों और अन्य चिकित्सा कर्मचारियों को इस वायरस से लड़ने के लिए मुफ्त में ठहरने की पेशकश कर रहा है। इस तरह के परोपकार के प्रभावशाली कार्य इस राष्ट्र और हमारी दुनिया को बनाए रखने में मदद करते हैं। ओयो ने कहा है कि 24 मार्च से अमेरिका के किसी भी ओयो होटल में चिकित्सा कर्मचारियों को मुफ्त रहने की जगह मिलेगी, ताकि वे सो सकें, स्नान कर सकें और अपने को तरोताजा कर सकें।

प्रमुख खबरें

UP के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल Skill Development और रोजगार जोन, CM Yogi का ऐलान

दिल्ली ना ढाका: बांग्लादेश में फिर गूंजे भारत विरोधी नारे, तारिक रहमान सरकार के खिलाफ सड़कों पर फूटा गुस्सा

UP STF ने Lucknow में 1.40 करोड़ रुपये के सात दुर्लभ बाज किए बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Diwali पर Glass Skin पाने के लिए घर पर बनाएं बेसन और मुलेठी Face Mask