जेपी नड्डा ने कहा- लोग तमिलनाडु को डीएमके वंश से मुक्त कराएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2022

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने बृहस्पतिवार शाम दावा किया कि तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक)की कोई क्षेत्रीय आकांक्षा नहीं है और देश भर के कई क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की तरह वह वंशवाद की राजनीति को जारी रखना चाहती है। उन्होंने लोगों से राज्य को “वंशवादी पार्टी” से “मुक्त’ बनाने की अपील की। नड्डा ने कहा कि तमिलनाडु में भाजपा काभविष्य उज्ज्वल है और मरुधु पांडी बंधुओं, वेलु नचियार और पुली तेवर जैसे महान योद्धाओं की इस पवित्र भूमि में कमल खिलेगा।

नड्डा ने आरोप लगाया, “स्टालिन और उनकी पार्टी विकास के बारे में बात नहीं कर सकती क्योंकि डीएमके में ‘डी’ शब्द का मतलब डाइनेस्टी (वंश), ‘एम’ का मतलब ‘मनी’ (पैसा) और ‘के’ का अर्थ कट्टा पंचायत (कंगारू कोर्ट) होता है।” उन्होंने कहा कि भाजपा देश की एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी है और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में, यह तमिलनाडु, तमिल भाषा, साहित्य, संस्कृति समेत लोगों के साथ-साथ क्षेत्रीय आकांक्षाओं का ख्याल रखते हुए आगे बढ़ रही है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर