जबलपुर हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव पर रोक लगाने से किया इंकार, कहा- नोटिफिकेशन हो चुका है जारी

By सुयश भट्ट | Dec 21, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है। जया ठाकुर और कांग्रेस नेता सैयद जाफर की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि पंचायत चुनाव का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इसके कारण पंचायत चुनाव पर अब रोक नहीं लगाई जा सकती है

इसे भी पढ़ें:बिजली बकाएदारों की सूची में राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शीर्ष पर 

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने 2014 के आरक्षण के आधार पर पंचायत चुनाव कराने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले का कांग्रेस विरोध कर रही है।

कांग्रेस ने मांग करते हुए ये कहा कि पंचायत चुनाव में रोटेशन प्रणाली का पालन किया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर रोक लगा दिया है। जिस कारण अब पंचायत चुनाव तो होंगे लेकिन ओबीसी वर्ग चुनाव से वंचित रह जाएगा।

प्रमुख खबरें

Asian Games: Kamaljeet और Suruchi की जोड़ी ने शूटिंग में जीता Gold, कोरिया को दी मात

Asian Games में Manpreet Kaur ने शॉटपुट में जीता कांस्य पदक

Asian Games में निशानेबाजों के शानदार प्रदर्शन पर President Droupadi Murmu ने दी बधाई

Asian Games Men Hockey: सेमीफाइनल में प्रवेश पक्का करने जापान से भिड़ेगी भारतीय टीम