मुश्किलों में फंसी Jacqueline Fernandez, ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बनाया आरोपी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2022

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर और अन्य से जुड़े करोड़ों रुपये के धनशोधन मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को बतौर आरोपी नामजद किए जाने का फैसला किया है। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को दी। सूत्रों के अनुसार संघीय जांच एजेंसी द्वारा दिल्ली में धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विशेष अदालत में बुधवार को इस मामले में एक पूरक आरोप-पत्र या अभियोजन की शिकायत दाखिल करने की उम्मीद है और इसमें अभिनेत्री को आरोपी बनाया गया है। इस मामले में 37 वर्षीय अभिनेत्री से एजेंसी ने कई बार पूछताछ की है और आखिरी बार जून में पूछताछ की गई थी।

इसे भी पढ़ें: Hrithik की एक्स वाइफ Sussanne की लेटेस्ट तस्वीर देखकर उड़े सोशल मीडिया यूजर के होश, Internet पर हो रही बोल्डनेस की चर्चा

ईडी ने आरोप लगाया कि चंद्रशेखर ने फर्नांडीज के लिए उपहार खरीदने के वास्ते अवैध धन का इस्तेमाल किया, जो उसने फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह समेत हाई-प्रोफाइल लोगों से धोखाधड़ी करके जुटायी थी। फर्नांडीज ने पिछले साल अगस्त और अक्टूबर में दर्ज कराए अपने बयान में ईडी को बताया था कि उन्हें चंद्रशेखर से गुची, शनेल के तीन डिजाइनर बैग, गुची के दो जोड़ी जिम कपड़े, लुइस वीटॉन का एक जोड़ी जूता, हीरे के दो जोड़ी झुमके और कई रंगों के नगों वाला एक ब्रेसलेट और हर्मीज के दो ब्रेसलेट जैसे तोहफे मिले थे। अभिनेत्री ने बताया था कि उन्होंने चंद्रशेखर से मिली एक ‘मिनी कूपर’ कार लौटा दी थी। एजेंसी ने अपनी जांच में पाया कि चंद्रशेखर पिछले साल फरवरी से लेकर सात अगस्त तक दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने तक फर्नांडीज के साथ ‘‘नियमित संपर्क’’ में था। ईडी ने इस मामले में अभी तक चंद्रशेखर, उसकी पत्नी लीना मारिया पॉल तथा पिंकी ईरानी समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है तथा दिल्ली की एक अदालत में दो आरोपपत्र भी दाखिल किए हैं।

प्रमुख खबरें

युवाओं को रोकना सरकार की बड़ी भूल साबित होगी, Delhi में सुरक्षा पर Akhilesh Yadav की BJP को चेतावनी

Sadhna Group चेयरमैन Rakesh Kumar Gupta मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार, अदालत ने ईडी हिरासत में भेजा

Sarva Pitru Amavasya 2026: पूर्वजों के प्रति सम्मान का प्रतीक है सर्वपितृ अमावस्या

Crazy Rich Asians प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! HBO ने किया सीरीज का ऐलान, जानिए भारत में कहां देख सकते हैं ओरिजिनल फिल्म