जगन मोहन रेड्डी ने PM Modi से की मुलाकात, आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने की मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2024

नयी दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से यहां मुलाकात की और राज्य को विशेष दर्जा देने की मांग की। जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने भी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जगन और मोदी की मुलाकात की जानकारी दी। रेड्डी 2019 के विधानसभा चुनाव में राज्य को विशेष दर्जा दिलाने की मांग के वादे के साथ सत्ता में आए थे और इस मुद्दे पर पहले भी प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से कई बार मुलाकात कर चुके हैं। 

विशेष श्रेणी का दर्जा आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के प्रावधानों में से एक है, जिसके जरिये जून 2014 में अलग तेलंगाना राज्य का गठन किया गया था। जगन का राष्ट्रीय राजधानी का दौरा तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू द्वारा आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा से संभावित गठबंधन पर बातचीत के लिए शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के कुछ दिनों बाद हो रहा है। आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ मई से पहले होने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Mourinho की वापसी और Arsenal का तगड़ा ऑफर, मुश्किल में Vinicius Jr; Real Madrid ने बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट

Mikhailo Mudryk की 2 साल बाद मैदान पर वापसी, Juventus के खिलाफ Pre-season Match में हारी Chelsea

Bankipur bypoll में मिली हार पर BJP ने की समीक्षा, पटना बैठक में बनेगी नई रणनीति

Parliament का विशेष सत्र बुलाने का कोई प्रस्ताव नहीं, Kiren Rijiju ने दी जानकारी