जंतर मंतर पर धरने पर बैठे जगन मोहन रेड्डी, अखिलेश का मिला साथ, जानें क्या है पूरा मामला?

By अंकित सिंह | Jul 24, 2024

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआरसीपी अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी दिल्ली के जंतर मंतर पर आंध्र प्रदेश सरकार के खिलाफ एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव का भी उन्हें साथ मिला। आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने अपने बयान में कहा कि आज वे सत्ता में हैं, कल हम सत्ता में आ सकते हैं।' कल हम सत्ता में थे, लेकिन हमने कभी इस तरह के व्यवहार का प्रचार नहीं किया था। उन्होंने कहा कि हमने कभी भी हमलों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने को प्रोत्साहित नहीं किया है। आज आंध्र प्रदेश में स्थिति अलग है। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: INDIA गठबंधन के नेताओं ने बजट के विरोध में किया प्रदर्शन, सरकार बोली- गुमराह कर रहा है विपक्ष

वाईएसआरसीपी अध्यक्ष ने कहा कि आपके पास सीएम चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश जैसे लोग हैं जो एक लाल किताब प्रदर्शित कर रहे हैं जो पूरे राज्य में होर्डिंग के रूप में कैद है और इस लाल किताब की सामग्री उन राजनेताओं की एक सूची है जिन पर वे कार्रवाई और हमला करने का इरादा रखते हैं। इस तरह के होर्डिंग पूरे राज्य में लगे हुए हैं। इससे पहेल आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी और वाईएसआरसीपी विधायक विजयवाड़ा से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। उन्होंने घोषणा की थी कि उनकी पार्टी राज्य में 'बिगड़ती' कानून व्यवस्था की स्थिति को उजागर करने के लिए 24 जुलाई को दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेगी।

प्रमुख खबरें

Petrol-Diesel पर Excise Duty में राहत, तेल कंपनियों के शेयरों में 4% का उछाल, Investors खुश

IPL 2026 के लिए कमेंट्री पैनल का ऐलान, 12 भाषाओं में 160 से ज्यादा कमेंटेटर की आवाज

Delhi NCR की हवा होगी साफ? Dust Pollution रोकने के लिए CAQM ने बनाया नया मास्टर प्लान

IPL 2026 Live Streaming: किस चैनल पर लाइव देख सकेंगे आईपीएल 2026 के मैच? यहां जानें लाइव स्ट्रीमिंग की सभी डिटेल्स