जैह और तैमूर ने बंधवाई इनाया से राखी! सैफ अली खान ने सोहा के घर पर मनाया रक्षा बंधन

By रेनू तिवारी | Aug 12, 2022

जहां करीना कपूर ने अपने कपूर खानदान के भाई-बहनों के साथ समय बिताया, वहीं उनके छोटे जेह और बड़े भाई तैमूर ने सैफ अली खान के साथ रक्षा बंधन का त्यौहार एक्टर की बहन सोहा अली खान के घर पर मनाया। रक्षाबंधन के त्यौहार पर एक तरफ सैफ अली खान को उनकी छोटी बहन सोहा ने राखी बांधी। वहीं दूसरी तरफ तैमूर और जैह को सोहा और कुणाल खेमू की बेटी इनाया ने ऱाखी बांधी। क्यूट तिकड़ी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपने घर पर रक्षा बंधन समारोह की तस्वीरें साझा कीं। जहां उन्होंने बड़े भाई सैफ के साथ खूब मस्ती की, वहीं नन्ही इनाया ने अपने बड़े भाई तैमूर और छोटे भाई जेह के साथ इस दिन का लुत्फ उठाया। तस्वीरों को शेयर करते हुए सोहा ने लिखा, 'हैप्पी रक्षाबंधन बॉयज एंड गर्ल्स।

इसे भी पढ़ें: Esha Gupta के बोल्ड लुक ने फिर बढ़ाया इंटरनेट का पारा, वीडियो देखकर कई लोगों के उड़ चुके हैं होश

करीना ने कपूर खानदान के साथ मनाया रक्षा बंधन

करीना अपने परिवार के साथ रक्षा बंधन मनाने के लिए अपने पिता रणधीर कपूर के घर गई थीं। आधार जैन ने समारोह से एक तस्वीर साझा की। इसमें करीना अपने परिवार कपूर खानदान साथ में कुछ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आ रहे हैं।

करीना कपूर की लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को रिलीज़ हुई थी। बॉक्स ऑफिस इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती दिन के आंकड़े 10-11 करोड़ रुपये के बीच हैं। लाल सिंह चड्ढा के साथ अक्षय कुमार की रक्षा बंधन भी रिलीज हुई।

  

प्रमुख खबरें

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा

अब Consumer को मिलेगा पूरा Fuel! केंद्र ने Petrol, CNG, Hydrogen पंपों की जांच के लिए जारी किए New Guidelines

Bhopal Dowry Case: नम आंखों से Tvisha Sharma को अंतिम विदाई, पिता बोले- न्याय का इंतजार