सबसे आगे बैठे नजर आए मोदी के जय, ट्रंप की शपथ में भारत की ताकत आप भी जरा देख लो!

By अभिनय आकाश | Jan 21, 2025

डोनाल्ड ट्रंप के शपथग्रहण समारोह से यूं तो कई तस्वीर सामने आई। लेकिन भारत की ताकत की सबसे बेहतरीन तस्वीर आपको विदेश मंत्री एस जयशंकर को देखकर नजर आएगी। विदेश मंत्री जयशंकर डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से खास न्यौता भेजा गया था। भारत के विदेश मंत्री ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए डोनाल्ड ट्रंप के शपथग्रहण समारोह की शोभा बढ़ाई। लेकिन जयशंकर के वहां पहुंचने के साथ ही जो तस्वीरें सामने आई वो अपने आप में बहुत खास थी। इन तस्वीरों में आपको विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर सबसे आगे वाली लाइन में नजर आएंगे। सबसे आगे की श्रृंखला में भारत के विदेश मंत्री का मौजूद रहना भारत की ताकत को बता रहे हैं। आलस्वाडोर के राष्ट्रपति के ठीक बगल में बैठे भारत के विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर उस लाइन में मौजूद थे, जो लाइन राष्ट्रपतियों के लिए पहले से रखी गई थी। राष्ट्रपतियों के लिए पहले से तय की गई श्रृंखला में भारत के विदेश मंत्री की मौजूदगी भारत की ताकत को बता रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Jaishankar ने वाशिंगटन में कीं जापान, ऑस्ट्रेलिया के समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें

अमेरिका को नया राष्ट्रपति मिल चुका है। डोनाल्ड ट्रंप अपने शपथग्रहण समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए अपने खास दोस्तों को आमंत्रित कर चुके थे। भारत, चीन समेत दुनियाभर के कई और देशों को न्यौता भेजा गया। कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी यहां पहुंचे। भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया। जयशंकर वैसे तो शपथग्रहण समारोह के मेहमान थे। लेकिन मानो सारी लाइमलाइट मेहमानों के बीच से लेकर चले गए। प्रधानमंत्री मोदी के विशेष दूत के रूप में जब वो शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए तो अमेरिका के बड़े से बड़े नेता और मंत्री उनसे मिलने के लिए काफी उत्सुक नजर आए। कई तस्वीर भी देखने को मिली। अमेरिका से तस्वीर सामने आई तो बहुत से लोगों को हैरानी हुई। तस्वीर देख लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा था कि इस तस्वीर में विदेश मंत्री एस जयशंकर सबसे आगे वाली लाइन में बैठे हैं। जी हां, विदेश मंत्री जयशंकर डोनाल्ड ट्रंप के शपथग्रहण समारोह में सबसे आगे थे। डोनाल्ड ट्रंप सामने पोडियम पर शपथ ले रहे थे और उनके ठीक सामने प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व करने पहुंचे विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर बैठे हुए थे।  

प्रमुख खबरें

ONGC गहरे समुद्र में तेल-गैस खोज के लिए खरीदेगी ड्रिलशिप, वैश्विक कंपनियों संग साझेदारी की तैयारी

कानपुर विमान हादसे से पहले डीजीसीए ने जारी की थी सुरक्षा चेतावनी

नेपाल में बाढ़ राहत के लिए भारत ने भेजी 68.5 टन सामग्री और विशेषज्ञ टीम

FDA पर भड़का Bombay High Court, Cipla और MCA के 5 रेस्टोरेंट के खिलाफ आदेश वापस लेने पड़े