मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सिरमौर जिले के करगानू क्षेत्र के शालमू गांव में श्री बद्रिका आश्रम का दौरा किया

By विजयेन्दर शर्मा | Nov 15, 2021

शिमला  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सिरमौर जिले के करगानू क्षेत्र के शालमू गांव में श्री बद्रिका आश्रम का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री बद्रिका आश्रम एवं चैरिटेबल और सामाजिक कल्याण समिति बड़े पैमाने पर समुदाय और आश्रम के आसपास के गांवों की सेवा करने की दिशा में एक सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सुखी और स्वस्थ समाज के लिए ऐसे आश्रम महत्वपूर्ण हैं।

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल ने बच्चों को दी सीख, अच्छी पुस्तकें पढ़ने का शौक पालें

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इस आश्रम को जाने वाली सड़क को और विकसित किया जाएगा क्योंकि इससे क्षेत्र के अनेक गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने प्राथमिक पाठशाला शालमू को माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आश्रम में ‘ध्यान योगकक्ष’ का भी लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने मेधावी छात्राओं कविता व शीतल को सम्मानित किया। ओम स्वामी ने आश्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल भवन में स्वर्णिम हिम महोत्सव का आयोजन किया गया

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं हिमाचल प्रदेश अस्पताल कल्याण समिति की अध्यक्ष डाॅ. साधना ठाकुर ने आश्रम की ओर से पांच लड़कियों को सिलाई मशीनें प्रदान की।सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधायक पच्छाद रीना कश्यप, कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भण्डारी, उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम, पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार