By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2022
उत्तर प्रदेश के पूर्व आईएएस अधिकारी और जाने-माने साहित्यकार जय शंकर मिश्रा को गुड़गांव के सुशांत विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। मिश्रा 1980 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं! उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला अधिकारी, केंद्रीय खादी बोर्ड के अध्यक्ष के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश शासन में विभिन्न विभागों में प्रमुख सचिव के पद पर कार्यरत रह चुके हैं।